![]()
पटना के श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चलती होंडा कार में अचानक आग लग गई। संतुष्टि गली के कॉर्नर पर कार के इंजन के अगले हिस्से से पहले धुआं उठने लगा। कार चला रहे बिजनेसमैन और वाहन मालिक धर्मेश कुमार ने गाड़ी रोककर नीचे उतरकर देखा, तब तक बोनट से आग की लपटें उठने लगीं। कार में उस समय बच्चे समेत तीन लोग सवार थे। आग की लपटें देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और सबसे पहले तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला। बर्तन में पानी भरकर आग बुझाने जुटे लोग आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। जिसके हाथ में जो बर्तन आया, उसी में पानी भरकर लोग कार पर डालने लगे। इसी बीच घटनास्थल से सटे मकान के मालिक ने अपने घर के मोटर पाइप से पानी की तेज धार कार पर डालना शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने खुद आग पर काबू पा लिया। बाद में अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। लोग नहीं पहुंचते तो कार में फंस जाते लोग- प्रत्यक्षदर्शी घटना के प्रत्यक्षदर्शी संजय कुमार ने बताया, मैं वहां से गुजर रहा था। कार में आग लगी देखकर रुक गया। स्थानीय लोगों ने काफी मदद की है। सबसे पहले कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। संजय के मुताबिक, ‘कार में कुल तीन लोग थे, जिनमें एक छोटा बच्चा भी शामिल था। समय रहते लोगों ने उन्हें बाहर निकाल लिया, वरना वो सभी कार में ही फंस जाते। स्थिति गंभीर हो सकती थी।’ बेटी को देखने बोरिंग रोड जा रहे थे कार मालिक कार मालिक धर्मेश कुमार ने बताया, ‘मेरी बेटी बोरिंग रोड स्थित डॉक्टर अनीता सिंह के यहां भर्ती है। वह अपनी पत्नी और नाती के साथ बुद्धा कॉलोनी से बोरिंग रोड जा रहे थे। जैसे यहां गाड़ी पहुंची, अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। मैं देखने के लिए नीचे उतरा, तब तक बोनट से आग की लपटें निकलने लगीं।’ धर्मेश कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक तौर पर कार में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आई है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Source link
पटना में चलती कार में अचानक लगी आग:बोनट से उठी लपटें, कार में बच्चा समेत 3 लोग थे सवार; कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग
