Headlines

हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी का सरेंडर:पुलिस ने रखा था दो लाख रुपए का इनाम, सिविल सीजीएम कोर्ट में किया आत्मसमर्पण




जमशेदपुर में दो लाख रुपए के इनामी फरार आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा ने बुधवार को सिविल कोर्ट स्थित सीजीएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा डीडी बार के बाहर हुई हिमांशु सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था। इसी कारण पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रुपए का नकद इनाम घोषित किया था। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का भी गठन किया था। एसएसपी कार्यालय की ओर से आम लोगों से भी आरोपी के संबंध में सूचना देने की अपील की गई थी, जिसमें सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया गया था। न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया बुधवार को विश्वनाथ मंडल उर्फ बोडरा ने पुलिस कार्रवाई का सामना करने के बजाय सीधे जमशेदपुर सिविल सीजीएम कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। न्यायालय में सरेंडर के बाद उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। अब इस मामले की आगे की सुनवाई अदालत में होगी। पुलिस आवश्यकता पड़ने पर आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति भी मांग सकती है। आरोपी के आत्मसमर्पण के बाद इस चर्चित मामले की जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है और आवश्यकतानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 27 जून को चापड़ से किया था हमला गौरतलब है कि 27 जून को बिस्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर पुलिस की मौजूदगी के दौरान करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह पर चापड़ और चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *