Headlines

डीएसपी गुरचरण सिंह के पिता साधु सिंह का निधन:आज शाम होगा अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी ने परिवार से मुलाकात कर जताया शोक




पंजाब पुलिस के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, मोहाली में तैनात डीएसपी गुरचरण सिंह के पिता सरदार साधु सिंह का शुक्रवार को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले चार दिनों से बीमार चल रहे थे। निधन की सूचना मिलते ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मोहाली स्थित डीएसपी गुरचरण सिंह के निवास पर पहुंचे और परिवार से मुलाकात कर दुख साझा किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वह परिवार के साथ खड़े हैं। सरदार साधु सिंह का जन्म वर्ष 1937 में हुआ था। परिवार के अनुसार, उन्होंने अपने जीवनकाल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं और पंजाब में पूर्व सीनियर सुपरिंटेंडेंट तथा डीजीपी के इंचार्ज पद पर भी सेवाएं दीं। उनके निधन से पुलिस विभाग, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है। परिवार के अनुसार, सरदार साधु सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार शाम 4 बजे बलौंगी श्मशान घाट, मोहाली में किया जाएगा। उनके परिवार में पत्नी सतवंत कौर, पुत्र गुरचरण सिंह, पुत्री निर्मलजीत कौर तथा पुत्री-दामाद सरबजीत कौर और मनमीत सिंह के अलावा पोते-पोतियां हैं। उनके निधन पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *