Headlines

हिमाचल के स्कूल 17 अगस्त को बंद रहेंगे:CM की घोषणा, 15 अगस्त के बदले छुट्टी; स्वतंत्रता दिवस पर बच्चे-टीचर स्कूल बुलाए




हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि 15 अगस्त को प्रदेश के स्कूलों में अवकाश नहीं रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के चलते विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल बुलाया गया है। इसके बदले 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त को विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्कूल बुलाने का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाना है। इस दौरान स्कूलों में तिरंगा फहराया जाएगा और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि देश की आजादी में हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाना चाहिए। शिक्षा विभाग पहले आदेश जारी कर चुका शिक्षा निदेशालय ने कुछ दिन पहले प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों को 15 अगस्त को सामान्य रूप से खुला रखने के निर्देश जारी किए थे। आदेशों में स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाने को कहा गया था। मगर तब 17 अगस्त की छुट्टी का जिक्र नहीं किया गया था। समारोह को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी इसके अलावा जिला, उपमंडल और तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विद्यार्थियों और स्कूलों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। जिला उपनिदेशकों को अपने-अपने जिलों के सभी सरकारी स्कूलों को समारोह को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *