Headlines

प्रदूषण पर अब 24×7 नजर, ICCC से होगी मॉनिटरिंग:दिल्ली में AI कैमरों, डेटा एनालिसिस और GPS से मैकेनिकल स्वीपर्स की निगरानी




दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पर लगातार नजर रखने और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी कार्रवाई को समयबद्ध बनाने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को एकीकृत प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। इसके जरिए प्रदूषण से जुड़े विभिन्न स्रोतों और गतिविधियों की 24×7 निगरानी की जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में ICCC में AI आधारित कैमरों, रियल-टाइम डेटा विश्लेषण और GPS तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ ही मैकेनिकल स्वीपर्स की लोकेशन और संचालन की भी GPS के जरिए निगरानी की जा रही है। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी गतिविधियां निर्धारित तरीके से और समय पर हो रही हैं या नहीं। सिर्फ निगरानी नहीं, अब होगी तुरंत जमीनी कार्रवाई- सीएम सीएम ने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए केवल प्रदूषण की निगरानी करना पर्याप्त नहीं है। निगरानी से मिलने वाले डेटा के आधार पर समय पर प्रभावी जमीनी कार्रवाई भी जरूरी है। ICCC के माध्यम से तकनीक और डेटा आधारित निगरानी को मजबूत किया जा रहा है, ताकि प्रदूषण के संभावित स्रोतों की पहचान कर संबंधित एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सक्रिय किया जा सके। सरकार का कहना है कि एक दशक से अधिक समय से दिल्ली को ऐसे एकीकृत सिस्टम की जरूरत महसूस की जा रही थी, जो प्रदूषण की स्थिति की रियल-टाइम निगरानी के साथ मौके पर कार्रवाई को भी जोड़ सके। ICCC इसी दिशा में तकनीक आधारित निगरानी और त्वरित कार्रवाई के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *