Headlines

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण कार्यक्रम पर पंचकूला में रोष:MLA चंद्रमोहन ने थाने में दी शिकायत; जातिगत भेदभाव-सामाजिक अपमान वाला कृत्य बताया




कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर आयोजित कथित ‘शुद्धिकरण’ कार्यक्रम पर पंचकूला में राजनीतिक विवाद गहरा गया है। पंचकूला विधायक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने शुक्रवार को सेक्टर-7 थाने में लिखित शिकायत देकर FIR दर्ज करने और मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच की मांग की। चंद्रमोहन का आरोप है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद कुछ लोगों ने मौके पर ‘शुद्धिकरण/पवित्रीकरण’ कार्यक्रम किया। सार्वजनिक रूप से सामने आई सामग्री के आधार पर उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के जरिए कथित तौर पर यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि खड़गे के वहां आने से स्थान ‘अपवित्र’ हो गया था। शिकायत देने के दौरान चंद्रमोहन के साथ अरुण माद्रा, विजय धीर, जिला कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष दीपांशु बंसल एडवोकेट, मनीष छाछिया मौजूद रहे। जातिगत अपमान का आरोप विधायक ने शिकायत में कहा कि किसी व्यक्ति की जाति को उसकी उपस्थिति से जोड़कर किसी स्थान को ‘अपवित्र’ बताना महज राजनीतिक विरोध नहीं माना जा सकता। उन्होंने इसे जातिगत अपमान, भेदभाव और सामाजिक गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य बताते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) और SC/ST एक्ट की लागू धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि खड़गे अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं और देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। ऐसे में उनकी उपस्थिति को कथित तौर पर अपवित्रता से जोड़ना संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक समानता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। CCTV से सोशल मीडिया पोस्ट सुरक्षित कराने की मांग शिकायत में चंद्रमोहन ने घटना से जुड़े CCTV फुटेज, वीडियो, फोटो, सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को तत्काल सुरक्षित रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सामग्री की तकनीकी और फोरेंसिक जांच कर यह पता लगाया जाए कि कार्यक्रम किसने आयोजित किया, किसने रिकॉर्ड किया और किसने इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *