![]()
गयाजी शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में रविवार की रात विकास मित्र और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के समर्थक शंकर मांझी की गोली मारकर हत्या हुई थी। जिसके बाद हम पार्टियों के नेताओं के बीच आक्रोश है। सोमवार को मगध मेडिकल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। बड़ी संख्या में हम पार्टी के कार्यकर्ता-समर्थक जुटे। पोस्टमॉर्टम के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के नेता और समर्थक मृतक के घर पहुंचे। परिजन से घटना की जानकारी ली। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। शंकर मांझी रविवार रात पत्नी के साथ ईशु मसीह की प्रार्थना सभा से लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने स्थानीय लोगों पर जताया संदेह मृतक की पत्नी कविता देवी ने कहा कि उनके पति की हत्या में जो भी लोग शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से सभी आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग की।
हम पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीना मांझी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी घटना की लगातार जानकारी ले रहे हैं। पार्टी के नेता भी पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि परिवार की ओर से कुछ स्थानीय लोगों पर हत्या में शामिल होने की आशंका जताई गई है। स्थानीय वार्ड पार्षद गोपाल पासवान की भूमिका को लेकर भी परिजनों ने संदेह जताया है। आईजी और एसएसपी से जांच की मांग हम पार्टी के गया जिलाध्यक्ष टूटू खान ने कहा कि हत्या जैसी वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। इलाके में आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर पुलिस को सख्ती करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से आईजी मगध और गया एसएसपी से पूरे मामले की गंभीरता से जांच और मॉनिटरिंग की मांग की गई है। परिजनों ने जिन लोगों के नाम या भूमिका को लेकर संदेह जताया है कि उनकी भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने डेल्हा थाना के इंस्पेक्टर की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकर मांझी की हत्या बैरागी इलाके में शराब और भूमाफिया का गठजोड़ का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शंकर मांझी समाजसेवी थे। इस वजह से वह शराब धंधेबाज और भूमाफिया की नजर पर चढ़े हुए थे।
Source link
'हत्याकांड में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो':गयाजी में जीतम राम मांझी के समर्थक की हुई थी हत्या, पार्टी के नेताओं के बीच आक्रोश
