Headlines

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से हमला:बिलासपुर में चांदी की चेन छीनने लिफ्ट देने वाले युवक को डेढ़ मीटर घसीटा,3 गिरफ्तार




बिलासपुर में बाइक से लिफ्ट देना एक युवक को भारी पड़ गया। नगपुरा से व्यापार विहार जा रहे युवक से लिफ्ट लेने वाले परिचित ने सिरगिट्टी में शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर 3 युवकों ने उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के गले से चांदी की चेन छीनने की कोशिश भी की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना इलाके का है। शराब के पैसे मांगे, इनकार पर हमला दरअसल, नगपुरा निवासी राघवेंद्र यादव व्यापार विहार में शेयर मार्केट का काम करता है। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, वह रात करीब 8:30 बजे सिरगिट्टी से व्यापार विहार जा रहा था। इसी दौरान एक परिचित ने उससे लिफ्ट मांगी। राघवेंद्र ने उसे सिरगिट्टी देसी शराब भट्ठी के पास उतार दिया। साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियार से हमला राघवेंद्र के मुताबिक, परिचित को उतारने के बाद वहां तीन लोग पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। चेन छीनने के लिए डेढ़ मीटर तक घसीटा शिकायत के अनुसार, आरोपियों में से एक ने राघवेंद्र के गले की चांदी की चेन छीनने की कोशिश की। चेन के लिए उसे करीब डेढ़ मीटर तक घसीटा गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। तीनों आरोपी गिरफ्तार वारदात की शिकायत के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर निखिल पुरी, तुसार जाल और विशाल गजभिए को गिरफ्तार कर लिया। सिरगिट्टी टीआई यशवंत प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *