![]()
हरियाणा के पलवल जिले के गांव मांदकौल में एक व्यक्ति के अपहरण और निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार रात घर से बुलाकर ले जाए गए राजेंद्र उर्फ कल्लन का शव उत्तर प्रदेश के दनकौर थाना क्षेत्र में केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेस-वे के किनारे बरामद हुआ। मामले में आरोपी के सरेंडर करने के बाद पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के बेटे वंश कौशिक ने गदपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे उनके ही गांव के निवासी अनिल और संजय एक ईको वैन में उनके घर पहुंचे। आरोपी काम का बहाना बनाकर उनके पिता राजेंद्र को अपने साथ ले गए। वैन में 2 से 3 अन्य लोग भी सवार थे। फोन पर गाली-गलौज और लगातार बदलती लोकेशन वंश के अनुसार, रात के समय उनके पिता राजेंद्र के फोन से उनके पास कॉल आई। कॉल के दौरान फोन पर गाली-गलौज होने की आवाजें आ रही थीं। बाद में आरोपी अनिल ने फोन पर बात करते हुए कभी फरीदाबाद तो कभी कोसीकलां में होने की बात कही, जिससे परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, कबूला हत्या का जुर्म घटना के बाद 4 अक्टूबर को मुख्य आरोपी अनिल ने खुद पलवल शहर थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया। पूछताछ के दौरान अनिल ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उन्होंने राजेंद्र की हत्या कर दी है और शव को उत्तर प्रदेश के दनकौर क्षेत्र में केजीपी एक्सप्रेस-वे के किनारे फेंक दिया है। पुलिस ने दर्ज किया केस, दो आरोपी गिरफ्तार सूचना मिलते ही दनकौर (यूपी) पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, गदपुरी थाना पुलिस ने मृतक के बेटे वंश की शिकायत पर गांव के ही निवासी अनिल, संजय और उनके अन्य साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) [हत्या], 140(3) [अपहरण], 238, 3(5) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गदपुरी पुलिस ने मुख्य आरोपी अनिल और संजय को गिरफ्तार कर लिया है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है।
Source link
काम के बहाने घर से ले जाकर मार डाला:पलवल के व्यक्ति का दनकौर में मिला शव, आरोपी ने थाने में सरेंडर कर हत्या कबूली, 2 गिरफ्तार
