Headlines

लुधियाना में 10 लाख की मोबाइल चोरी:रिपेयरिंग सीखने आए लड़के ने गैंग के साथ मिलकर उड़ाए 30 फोन; 1 लाख का सैमसंग 1900 में बेचा




लुधियाना में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां काम सीखने आए एक युवक ने ही दुकान मालिक को 10 लाख रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने अपने दोस्तों के एक बड़े गैंग के साथ मिलकर करीब 25 से 30 मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और अन्य कीमती एक्सेसरीज पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने 1 लाख रुपये की कीमत वाला सैमसंग का S22 अल्ट्रा (Samsung S22 Ultra) स्मार्टफोन महज 1900 रुपये में बेच दिया। मामला राधा स्वामी रोड स्थित मनजीत टेलीकॉम का है। दुकान के मालिक मनविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी लड़का करीब डेढ़ महीने पहले ही उनकी दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम सीखने आया था। CCTV में खुली पोल: रिपेयरिंग के बहाने जेब में डालता था फोन दुकान में कुल 10 CCTV कैमरे लगे हुए हैं और आरोपी को इसकी भली-भांति जानकारी थी। इसके बावजूद उसने बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। सामने आई CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी लड़का सेट रिपेयर करने के बहाने टेबल पर बैठता है और मौका पाते ही बड़ी चालाकी से मोबाइल अपनी जेब में डाल लेता है। वह दुकान से फोन चुराकर बाहर गली में खड़े अपने गैंग के सदस्यों को पकड़ा देता था। छात्रों का पूरा गैंग चला रहा था चोरी का नेटवर्क मनविंदर सिंह के मुताबिक जब आरोपी लड़के से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने 14-15 मोबाइल चोरी करने की बात कबूल कर ली है। इस चोरी में वह अकेला नहीं है, बल्कि उसके साथ 8 से 10 लड़कों का पूरा गैंग शामिल है। यह सभी लड़के सरपंच कॉलोनी, 33 फुटा रोड और राम नगर इलाके के रहने वाले हैं। इनमें से कोई 11वीं कक्षा का छात्र है तो कोई कॉलेज में पढ़ता है। पढ़ाई करने की उम्र में ये लड़के चोरी के नेटवर्क को अंजाम दे रहे थे। दुकानदार को बेचते थे चोरी का माल शिकायतकर्ता ने बताया कि यह गैंग चोरी के मोबाइल (नए, पुराने और ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए आए फोन) 33 फुटा रोड स्थित एक अन्य मोबाइल दुकानदार को बेचता था। 1 लाख रुपये वाला फोन भी बरामद कर लिया गया है, जिसे इन्होंने कौड़ियों के भाव बेच दिया था। पिछले शुक्रवार को जब दुकान से लगातार सामान गायब होने लगा और एक्सेसरीज कम होने लगीं, तब जाकर इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस से इंसाफ की गुहार पीड़ित दुकानदार ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस फिलहाल मामले की वेरिफिकेशन कर रही है। मनविंदर सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उनका 8 से 10 लाख रुपये का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करवाई जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *