Headlines

पंजाब रोडवेज में 1279 नई बसें, अग्निवीरों को एक करोड़:घर बैठे लर्निंग लाइसेंस, एयरपोर्ट के लिए 15 प्रीमियम बसें, शहीद परिवारों को बड़ी राहत




पंजाब रोडवेज के बेड़े में जल्द 1,279 नई बसें शामिल होंगी, जिससे बसों की संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 हो जाएगी। वहीं लोगों को घर बैठे आधार से लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा दी गई है। जालंधर और लुधियाना से दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 15 प्रीमियम वोल्वो बसें शुरू की गई हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने ये घोषणाएं करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को अब एक करोड़ रुपये एक्स-ग्रेशिया मिलेगा, जिसमें अग्निवीर और पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। अब चार प्वाइंट में जानिए कैबिनेट मंत्री ने क्या कहा है। शहीदों के परिवारों को एक करोड़ की मदद
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ भी शहीदों की धरती खटकड़ कलां में ली थी। इसके बाद सरकार ने ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले जवानों के परिवारों को दी जाने वाली एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दी है। इस योजना में अग्निवीरों और पुलिस कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। वहीं, धर्मी फौजियों की पेंशन 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दी गई है। 50 मोबाइल वैन 13 हजार गांवों में जाएगी श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर अक्टूबर के पहले सप्ताह में वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा और जम्मू से खुरालगढ़ साहिब तक चार शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इसके अलावा 50 मोबाइल वैन 13 हजार गांवों में जाकर लोगों को गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं से अवगत करवाएंगी।
अब हरिद्वार- वृदांवन जाएंगे बुजुर्ग मंत्री ने कहा कि भगवान राम के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए राज्य के 12 शहरों में 41 शो करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही ‘एक शाम शिव के नाम’ कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार करते हुए खाटू श्याम, सालासर, हरिद्वार, ऋषिकेश और वृंदावन के धार्मिक स्थलों की यात्रा भी करवाई जा रही है। 1279 नई बसें जल्द मिलेगी
पंजाब रोडवेज के बेड़े में 1,279 नई बसें शामिल की जाएंगी, जिससे बसों की कुल संख्या 2,267 से बढ़कर 3,546 हो जाएगी। जालंधर और लुधियाना से दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक 15 प्रीमियम बसें शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि इससे ट्रांसपोर्ट माफिया पर भी लगाम लगी है। इसके अलावा 56 नई बस सेवाएं शुरू की गई हैं। मंत्री ने कहा कि लोगों को घर बैठे आधार आधारित लर्निंग लाइसेंस बनाने की सुविधा दी गई है। वहीं, स्पीड पोस्ट के जरिए लाइसेंस और अन्य दस्तावेज लोगों के घर तक पहुंचाए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *