Headlines

चंडीगढ़ में आढ़ती की चाकू मारकर हत्या:सब्जी मंडी में पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ; आरोपी बाप-बेटे वारदात के बाद फरार




चंडीगढ़ में गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक आढ़ती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गर्दन पर चाकू लगने के बाद वह जमीन पर गिर पड़े और ज्यादा खून बहने के कारण वहीं तड़पते रहे। कुछ देर बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपने बेटों के साथ वहां से भाग गया। लोगों ने घायल आढ़ती को उठाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक हिमाचल के ऊना जिले का रहने वाला है। हत्या का आरोप उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक दूसरे आढ़ती और उसके बेटों पर लगा है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक आढ़ती हिमाचल प्रदेश के ऊना का रहने वाला था। गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा
पुलिस के अनुसार, ऊना निवासी देशराज (43) और विनोद छोटी पिकअप गाड़ियों में अपने-अपने क्षेत्र से सब्जियां लाकर सेक्टर-26 मंडी में बेचते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे देशराज मंडी में सब्जी बेच रहे थे। इसी दौरान विनोद अपने बेटों के साथ वहां पहुंचा और देशराज से गाड़ी हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। चाकू से हमला, अस्पताल ले जाने तक मौत
पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजनों ने बताया कि हाथापाई के दौरान विनोद और उसके बेटों ने चाकू निकालकर देशराज पर हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। मंडी में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस देशराज को GMCH-32 लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। मोबाइल फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बे समेत अन्य सबूत जुटाए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमले का पूरा घटनाक्रम सामने आ सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी और बेटों की तलाश की जा रही
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विनोद और उसके बेटों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या की वजह और वारदात का पूरा क्रम स्पष्ट हो सकेगा। ************* ये खबर भी पढ़ें: निहंग बोला-वाहेगुरु के आदेश पर हमला किया: सुखबीर बादल के सामने आते ही किया वार; मजीठिया का दावा- हाथ पर 150 टांके लगे, हड्डी फ्रैक्चर पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम एवं शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुद्वारा माता साहिब में हमला करने वाले निहंग जसपाल सिंह ने दावा किया कि उसे हमला करने का आदेश गुरु साहिब से मिला था। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *