Headlines

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टर-नपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण:शॉर्ट सर्किट से उठे धुएं पटवारी ने बंद की बिजली; नलखेड़ा में मां बगलामुखी का तिरंगा श्रृंगार




आगर-मालवा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड पर कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए लगाए गए वाटरप्रूफ पंडाल में शॉर्ट सर्किट से धुआं उठने पर पटवारी प्रसन्न राजावत ने तत्काल बिजली कनेक्शन बंद कर दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पंडाल में शॉर्ट सर्किट, पटवारी ने तुरंत बंद की बिजली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश के लाइव प्रसारण के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए लगाए गए वाटरप्रूफ पंडाल में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और धुआं उठने लगा। स्थिति को देखते हुए पटवारी प्रसन्न राजावत ने तुरंत बिजली कनेक्शन बंद कर दिया। इससे संभावित हादसा टल गया। बारिश के बीच हुआ मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। जोरदार बारिश के बावजूद कार्यक्रम जारी रहा। पुलिस, महिला पुलिस, स्काउट-गाइड, शौर्य दल और विद्यालयीन टुकड़ियों ने परेड प्रस्तुत की। समारोह में शहीदों की वीरांगनाओं और लोकतंत्र प्रहरियों को कलेक्टर और एसपी ने शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसपी दिलीप सोनी, विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नागरिक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। गांधी उपवन में नगर पालिका अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा गांधी उपवन में नगर पालिका अध्यक्ष निलेश पटेल ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। संबोधन में उन्होंने नगर पालिका के चार साल से अधिक के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सभी वार्डों में कराए गए कार्यों और मोतीसागर व रत्नसागर तालाबों के सौंदर्यीकरण का उल्लेख करते हुए शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प लिया। मां बगलामुखी मंदिर में हुआ तिरंगा श्रृंगार स्वतंत्रता दिवस पर नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में देशभक्ति और आस्था का संगम देखने को मिला। मंदिर में मां का विशेष तिरंगा श्रृंगार किया गया। उन्हें मां भारती के स्वरूप में राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों से सुसज्जित चुनरी पहनाई गई। राधाकृष्ण और हनुमान मंदिर में भी तिरंगा श्रृंगार किया गया। विशेष श्रृंगार के दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर को तिरंगे झंडों, पुष्प सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। तस्वीरे देखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *