Headlines

एफएसओ के 45 पद खाली, 28% सैंपल फेल, डेपुटेशन अफसरों के भरोसे सैंपलिंग



हरियाणा में शुद्ध खाद्य सामग्री की सुरक्षा करने वाले नहीं है। फूड एंड ड्रग अथॉरिटी (एफडीए) सैंपलिंग के लिए डेपुटेशन पर कभी वेटनरी सर्जन तो कभी कृषि विभाग के अधिकारियों को लेकर काम चला रहा है। फिलहाल, 45 खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) की पोस्ट हैं। 12 पोस्ट रेशनेलाइजेशन से और बढ़ गई। यानी, एफएसओ की पोस्ट हैं, लेकिन सभी पद खाली हैं। त्योहारी सीजन में मिलावट की शिकायतें बढ़ जाती है। ऐसे में कृषि और पशुपालन विभाग से डॉक्टर और अधिकारियों को 42 दिन की ट्रेनिंग दिलाई जा रही है। अभी राज्य में डेपुटेशन पर आए 10 अधिकारी हैं। 1 एफएसओ को माह में कम से कम हर जिले में 30 सैंपल लेना अनिवार्य है। ऐसे में अस्थाई एक-एक एफएसओ के पास 2-2 जिलों का चार्ज है। इसलिए वे अपना कम से कम 30 सैंपल का टारगेट मुश्किल से पूरा कर रहे हैं। एक अधिकारी के पास 2 से 3 जिलों का चार्ज {अभी डेपुटेशन पर दूसरे विभागों से अधिकारी लिए जा रहे हैं। जो दो साल बाद वापस चले जाते हैं। यदि 45 पद भरे हों तो सैंपलिंग के साथ निगरानी भी बढ़ सकती है। {खाद्य जागरूकता कार्यक्रम संचालित नहीं हो पा रहे हैं। जो काम कर रहे हैं, वे सैंपलिंग का टारगेट भी मुश्किल से कर पाते हैं। इससे लोगों में भी जागरूकता नहीं आ रही है। {अभी 1-1 अधिकारी के पास दो से तीन जिलों का चार्ज हैं, इसलिए लोग शिकायत भी नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों का पता नहीं होता कि वे किस दिन कहां रहेंगे। उन्हें अचानक कहीं भी जाना पड़ जाता है। संशोधन और हाई कोर्ट में अटकी एफएसओ की भर्ती प्रदेश में एफएसओ की भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरू हुई थी। पहले एफएसएसएआई के संशोधन से फाइल अटक गई। सरकार ने 2022 में भर्ती को मंजूरी दी। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एफएसओ के 41 पदों के लिए विज्ञापित किया, मगर तब एफएसओ के सेवा नियमों में आवश्यक योग्यताओं को लेकर स्पष्टता नहीं दी गई, जिससे मामला हाई कोर्ट में चला गया। फिर मामला एफएसएसएआई पहुंचा। वहां से 6 माह पहले अधिसूचना जारी हुई। इसके बाद फाइल आगे नहीं बढ़ी है। अधिकारियों को 42 दिन की ट्रेनिंग दी जाती है जल्द एफएसओ की भर्ती होगी। अभी 10 एफएसओ हैं। जल्द ही वेटनरी व कृषि विभाग से डेपुटेशन पर आए अधिकारियों की एफएसओ की 42 दिनों की ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी। 28 मोबाइल लैब वैन भी तैयार हैं। टेंडर हो चुके हैं। जल्द त्योहारी सीजन में बाजार में उतरेंगी। पिछले साल 116 मिलावटखोरों को सजा हुई है। हाल ही में घेवर के 200 सैंपल लिए हैं।-पृथ्वी सिंह, ज्वॉइंट कमिश्नर-फूड, एफडीए पिछले 4 वर्ष की सैंपलिंग और कितने फेल हुए वर्ष सैंपल फेल 2025-26 2335 723 2024-25 2233 500 2023-24 3485 856 2022-23 4445 1425 बता दें, राज्य में 1992 में एफएसओ की भर्ती हुई थी। इसके बाद नई भर्ती तो हुई नहीं बल्कि पूर्व में नियुक्त एफएसओ एक-एक कर रिटायर हो गए। अब विभाग से सिर्फ ज्वाइंट कमिश्नर ही नियुक्त है। हालात यह है कि राज्य में पिछले साल वर्षों में 12,498 सैंपल लिए गए। इनमें 28% यानी 3,504 सैंपल फेल पाए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *