Headlines

गुरुग्राम में अपहरण-मारपीट मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम, देशी पिस्तोल बरामद




गुरुग्राम में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने 35 वर्षीय विक्की उर्फ मैकल को 14 अगस्त को सुभाष नगर से पकड़ा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ित सेक्टर-5 मार्केट में कपड़े प्रेस करने का काम करता है। उसने शिकायत में बताया था कि 17 जुलाई की सुबह करीब 3:45 बजे वह शीतला कॉलोनी में कार साफ करने जा रहा था। तभी एक स्विफ्ट कार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। लोहे की रॉड व डंडों से मारा कार से चार युवक उतरे और लोहे की रॉड व डंडों से उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाकर अपने साथ ले गए और उसका मोबाइल फोन व अन्य सामान छीन लिया। आरोपी पीड़ित को नहर के पास ले गए और वहां फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने हवाई फायर किया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुरानी रंजिश चल रही थी पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रोहित अग्रवाल और शिकायतकर्ता के बीच पहले से विवाद और पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्तोल भी बरामद की है। अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी विक्की उर्फ मैकल के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में पता चला है कि उसके खिलाफ गुरुग्राम में हत्या, हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में पहले से चार मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *