Headlines

मनेंद्रगढ़ में ट्रांसफार्मर में लगी आग:शहर की बिजली गुल, तकनीकी खराबी से हुआ हादसा




एमसीबी जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ के पीडब्ल्यूडी चौक पर लगे एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इस घटना के कारण शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और कुछ समय के लिए आसपास के क्षेत्र में आवाजाही भी प्रभावित हुई। बिजली विभाग के जेई श्रवण कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बिजली तारों के आपस में टकराने से ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद आग लग गई। आग की लपटों और तेज आवाज ने मौके पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल विद्युत आपूर्ति नियंत्रित की और आग बुझाने के साथ-साथ व्यवस्था दुरुस्त करने का काम शुरू किया। सुरक्षा कारणों से कुछ देर के लिए आसपास की आवाजाही भी रोक दी गई थी। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद तकनीकी समस्या को ठीक किया, जिसके उपरांत शहर की विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। विभाग ने बारिश के दौरान विद्युत तारों और ट्रांसफार्मर में ऐसी घटनाओं को लेकर सतर्कता बरतने की बात कही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *