Headlines

मोगा में फायर ब्रिगेड वाहन से बाइक टकराई:बिहार निवासी युवक की मौके पर मौत, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार किया




मोगा में अमृतसर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में फायर ब्रिगेड की गाड़ी की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसका एक साथी घायल भी हुआ है। थाना सिटी मोगा पुलिस ने फायर ब्रिगेड वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान बिट्टू कुमार (पुत्र शिवदानी मिस्त्री, निवासी दामोदरपुर, जिला लखीसराय, बिहार) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मोगा की चपला वाली गली में रहता था। दुर्घटना में घायल हुए उसके दोस्त का नाम सुनील ठाकुर (पुत्र संतोष ठाकुर, निवासी जमुई, बिहार) है। यह हादसा 14 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 8:30 बजे अमृतसर रोड, मोगा पर हुआ। बिट्टू कुमार और सुनील ठाकुर मोटरसाइकिल नंबर PB-29-AF-0701 पर जा रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल की फायर ब्रिगेड की गाड़ी नंबर PB-04-V-7152 से टक्कर हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया परिजनों की शिकायत के अनुसार, फायर ब्रिगेड वाहन के चालक भवंदीप सिंह (पुत्र निर्मल सिंह, निवासी डिड़े, थाना घल्ल खुर्द, जिला फिरोजपुर) ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। इस हादसे में बिट्टू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनील ठाकुर के दाहिने पैर में चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक भवंदीप सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *