![]()
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगरूर की पुलिस लाइन में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने परेड का निरीक्षण किया तथा पंजाब पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कई लोग हुए समारोह में शामिल कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को दर्शाती झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्हें लोगों ने सराहा। समारोह में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा और लोगों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया।
Source link
संगरूर पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह:कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
