![]()
पंजाब और चंडीगढ़ में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। वहीं इसको लेकर कुछ हादसे भी हुए। चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर जमकर बवाल हुआ। वहीं कुछ हादसे भी हुए। प्रदेश में इसको लेकर हुए कार्यक्रमों में लोंगों देश भक्ति का जुनून भर गया। CM भगवंत मान ने फिरोजपुर में तिरंगा फहराने के बाद कहा कि किसी को भी पंजाब की भाईचारक सांझ नहीं तोड़ने देंगे। चंडीगढ़ में प्रशासक व पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। उनके संबोधन के दौरान गर्मी से NCC की 2 लेडी कैडेट गर्मी से चक्कर खाकर गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत उठाकर अस्पताल ले जाया गया। पटियाला के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में समारोह के दौरान रेसलिंग हॉल की छत से डाउन सीलिंग गिर गई। जिससे वहां मौजूद 2 खिलाड़ियों को चोट लग गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इस समारोह के बाद चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर और होशियारपुर के सभी स्कूलों में 17 अगस्त को छुट्टी का ऐलान किया गया है। वहीं स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम गाया गया। अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर BSF जवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वहीं, दिल्ली में लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद PM नरेंद्र मोदी ने लुधियाना का जिक्र किया। उन्होंने अपील की कि MSME से जुड़े उद्योगपति अपने प्रोडक्ट वैश्विक स्तर पर बनाएं। इसके अलावा भगवंत मान ने फिरोजपुर के कैंट बोर्ड स्टेडियम में तिरंगा फहराया। यहां सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के भाईचारे की सांझ को तोड़ने में लगी ताकतों के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। पटियाला में प्रोग्राम के दौरान डाउन सीलिंग गिरी, बाल बाल बचे पटियाला स्थित नेताजी सुभाष खेल संस्थान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रैसलिंग हॉल की डाउन सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। यह हादसा उस समय हुआ, जब 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में खिलाड़ी और अन्य लोग मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, संस्थान में खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान अचानक हॉल की डाउन सीलिंग का हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा। सीलिंग गिरने से वहां बैठे कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं। हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े PHOTOS… पठानकोट मे कैबिनेट मंत्री कटारूचक ने फहराया तिरंगा अमृतसर के गुरुनानक स्टेडियम में AAP प्रधान अमन अरोड़ा ने तिरंगा फयराया लुधियाना में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने तिरंगा फहराया।
अमृतसर के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बच्चों ने गतका खेला।
Source link
