Headlines

बेमेतरा में ‘साइबर जागृति अभियान’ शुरू:UPI फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, जॉब फ्रॉड, फिशिंग और सोशल मीडिया सुरक्षा पर स्कूलों-पंचायतों को दी जाएगी जानकारी




बेमेतरा जिले में साइबर अपराधों से लोगों को जागरूक और सुरक्षित करने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह का ‘साइबर जागृति अभियान’ शुरू किया है। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने अभियान का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में एसपी त्रिलोक बंसल ने अभियान की लिंक और QR कोड जारी कर इसकी शुरुआत की। SP ने QR कोड स्कैन कर ली सेल्फी एसपी त्रिलोक बंसल ने खुद QR कोड स्कैन कर जागरूकता संदेश वाली सेल्फी फ्रेम में फोटो ली और सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने जिलेवासियों से भी ‘साइबर जागृति की एक सेल्फी’ लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के जरिए साइबर अपराध से बचाव का संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है। सात सप्ताह में अलग-अलग विषयों पर जागरूकता अभियान के पहले सप्ताह स्कूल-कॉलेजों में डिजिटल सतर्कता और बेसिक साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। दूसरे सप्ताह बैंकिंग संस्थानों के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा। तीसरे सप्ताह वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल से बचाव की जानकारी देने टाउन हॉल आयोजित होंगे। चौथे सप्ताह महिलाओं और सामुदायिक समूहों को स्मार्टफोन प्राइवेसी और सुरक्षित ब्राउजिंग के बारे में बताया जाएगा। पांचवें सप्ताह युवाओं को जॉब फ्रॉड और फिशिंग से बचाव के लिए रोजगार कार्यालय, ITI और कौशल विकास केंद्रों में जागरूक किया जाएगा। छठे सप्ताह डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल पर अभियान चलेगा। वहीं सातवें सप्ताह ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में ‘साइबर मुक्त छत्तीसगढ़’ का संकल्प दिलाया जाएगा। SP बोले- साइबर अपराध के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा एसपी त्रिलोक बंसल ने कहा कि जिस तरह देश की आजादी के लिए करोड़ों लोग एकजुट हुए थे, उसी तरह साइबर अपराध के खिलाफ भी सभी को मिलकर जागरूकता फैलानी होगी। उन्होंने सामाजिक और व्यापारिक संगठनों, संस्थाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, प्रोफेशनल्स और कलाकारों समेत आम नागरिकों से अभियान में भाग लेने की अपील की। चौक-चौराहों और बाजारों में भी होगा प्रचार जिला पुलिस की टीमें और स्थानीय थाने सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, पार्क और बाजारों में पोस्टर-बैनर के जरिए QR कोड का प्रचार करेंगे। सोशल मीडिया और WhatsApp ग्रुप के माध्यम से भी अभियान की लिंक लोगों तक पहुंचाई जाएगी। 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के दिन सात सप्ताह के इस अभियान का समापन होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *