Headlines

फिंगरप्रिंट न मिलने पर भी 3 मिनट में पेंशन:डोरस्टेप बैंकिंग से बुजुर्गों को मिली बड़ी राहत, चेहरा स्कैन और OTP से तुरंत भुगतान




चंडीगढ़ और पंजाब सहित देशभर के पेंशनरों और बुजुर्गों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। यदि डाकघर या इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) की डोरस्टेप बैंकिंग सेवा का लाभ लेते समय मशीन में आपकी उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) मैच नहीं होते हैं, तो भी आपको पेंशन के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) ऑथेंटिकेशन फेल होने के मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने तुरंत सत्यापन के लिए ‘फेस ऑथेंटिकेशन’ (चेहरा पहचान) और ‘ओटीपी वेरिफिकेशन’ जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाएं लागू की हैं। केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है। वहीं, एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। बायोमेट्रिक फेलियर दर पिछले 3 सालों में 32.7% से गिरकर महज 10.9% रह गई है। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट भी घर पर तैयार 1.64 लाख से अधिक पोस्ट ऑफिस नेटवर्क – देशभर में 1.64 लाख से ज्यादा पोस्ट ऑफिस में IPPB (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) की बैंकिंग सेवाएं सक्रिय हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक कवरेज – इनमें से 1.39 लाख से अधिक केंद्र केवल ग्रामीण इलाकों में कार्यरत हैं, जिससे दूर-दराज के गांवों तक पेंशन सेवा आसानी से पहुंच रही है। डोरस्टेप बैंकिंग – चलने-फिरने में असमर्थ या अति-बुजुर्ग पेंशनभोगियों के घर तक पोस्टमैन या ग्रामीण डाक सेवक खुद जाकर कैश डिलीवरी सुनिश्चित करते हैं। घर बैठे कैश डिलीवरी की रिक्वेस्ट – बुजुर्ग अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस, डाकिया या IPPB मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से घर पर ही नकदी डिलीवरी की रिक्वेस्ट दर्ज करा सकते हैं। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) – पेंशनभोगियों को हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक या दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। डाकिया घर पर ही बायोमेट्रिक या फेस स्कैन के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाकर जमा कर देता है। AePS से किसी भी बैंक से निकासी – आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) की मदद से पेंशनभोगी का खाता PNB, SBI या किसी भी अन्य बैंक में हो, डाकिया घर बैठे ही आधार वेरिफिकेशन के जरिए किसी भी बैंक खाते से नकदी निकालकर दे देता है। बिना कागजी कार्रवाई के तत्काल सत्यापन – बायोमेट्रिक, फेस स्कैन या मोबाइल OTP के जरिए 1 से 3 मिनट में वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो जाती है और पेंशनभोगी को बिना किसी फॉर्म या दस्तावेज के हाथों-हाथ कैश दे दिया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *