Headlines

झाझा में करैत सांप ने एक व्यक्ति को काटा:पताव गांव में सोते समय हुई घटना, डॉक्टर ने लगाए 20 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन




जमुई जिले के झाझा प्रखंड के पताव गांव में सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2 बजे छत पर सो रहे रोशन यादव को करैत सांप ने कान में डंस लिया। सांप मच्छरदानी के अंदर घुस गया था। सांप के डंसने के बाद रोशन की नींद खुल गई और उन्होंने मच्छरदानी में सांप देखा। परिजनों ने तुरंत सांप को मार दिया और बिना देर किए रोशन को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई ले गए। अस्पताल पहुंचने पर बिगड़ी हालत अस्पताल पहुंचने पर रोशन की हालत बिगड़ने लगी। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर रवि माधव ने तुरंत इलाज शुरू किया। उन्हें एक के बाद एक कुल 20 एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन दिए गए, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। परिजनों के मुताबिक, समय पर अस्पताल पहुंचने से रोशन की जान बच गई। अभी उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। इस घटना के बाद गांव में सांप को लेकर लोगों में डर है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *