Headlines

गैंग्स के टारगेट पर शराब ठेकेदार-नाइट क्लब ऑनर:पंचकूला में थ्रेट कॉल्स से दशहत फैला रहे गोदारा-गोल्डी गुर्गे, 10 कारोबारी पुलिस पहरे में




हरियाणा के पंचकूला में शराब ठेकेदारों और नाइट क्लब ऑनरों के लिए गैंगस्टर की थ्रेट कॉल्स टेंशन बढ़ा रही हैं। बिजनेस के लिए सेफ समझे जाने वाले पंचकूला के 10 कारोबारी अब पुलिस सुरक्षा में घूम रहे हैं। रोहित गोदारा गैंग के थ्रेट कॉल्स से कारोबारियों का जीवन-व्यापार संकट में आ गया है। पुलिस सुरक्षा पाने वाले प्रमुख कारोबारियों में एक बड़ा शराब कारोबारी भी शामिल है। उसका कारोबार हिमाचल प्रदेश तक फैला हुआ है। कारोबारी समूह के पास हिमाचल में हर 4 शराब आउटलेट में से करीब एक आउटलेट उसका है। हिमाचल में बिकने वाली शराब में भी इनकी हिस्सेदारी करीब 25 प्रतिशत बताई जा रही है। खास बात यह है कि इतना बड़ा कारोबार होने के बावजूद कारोबारी का निवास पंचकूला में है। धमकी मिलने के बाद पंचकूला पुलिस ने सुरक्षा तो उपलब्ध करवा दी, लेकिन अब कारोबारी के लिए नई परेशानी खड़ी हो गई है। कारोबार के सिलसिले में हिमाचल आना-जाना पड़ता है। सुरक्षा व्यवस्था के कारण आवाजाही पहले जैसी सहज नहीं रह गई है। कारोबारी की चिंता सिर्फ अपनी सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़े कारोबार को सामान्य तरीके से चलाने की चुनौती भी सामने आ गई है। पहले एक ठेकेदार को कॉल, अब छोटे पार्टनर तक पहुंच पंचकूला में गैंग्स के नाम पर धमकी देने का सिलसिला एक शराब ठेकेदार से शुरू होने की जानकारी है। इसके बाद अन्य शराब कारोबारियों को भी कॉल आने लगीं। अब स्थिति यह है कि मुख्य ठेकेदारों के छोटे पार्टनरों को भी पर धमकी भरे फोन आने लगे हैं। इससे कारोबारियों में यह आशंका बढ़ी है कि धमकी देने वाले लोग केवल बड़े कारोबारी ही नहीं, बल्कि उनके साथ जुड़े छोटे कारोबारियों और पार्टनरों की भी जानकारी जुटा रहे हैं। पहले जानिए अब तक किसे कॉल्स आई और क्या कहा… BJP नेता के भाई क्लब संचालक पर हो चुकी फायरिंग पंचकूला के सेक्टर-5 में नाइट क्लब संचालक और BJP नेता के भाई रतन लुबाना पर रोहित गोदारा गैंग ने फायरिंग करवाई थी। जिसमें रतन लुबाना जिंदा तो बच गए लेकिन गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें गोदारा का कॉल आया था कि कितनी गोलियां लगी हैं। बस इसी के बाद से कारोबारियों को धमकियों को सिलिसिला शुरू हुआ था। पुलिस ने इसमें 2 शूटरों का एनकाउंटर भी कर दिया था। हथियार सप्लाई करने वाले गोदारा के हैंडलर शकील अंसारी को भी राजस्थान से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। लेकिन अंतिम कड़ी तक अभी पुलिस नहीं पहुंच पाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *