Headlines

मसलिया में पेड़ से लटका मिला युवती का शव



मसलिया थाना क्षेत्र के पहाड़गोडा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गुरुवार की शाम घर से निकली 19 वर्षीय कविता कुमारी का शव घर से करीब 300 मीटर दूर डूंगरी स्थित एक पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। जानकारी मिलते ही मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लखी मिर्धा की 19 वर्षीय पुत्री कविता कुमारी गुरुवार शाम तालाब जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर स्वजनो को चिंता हुई। इसके बाद स्वजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह मृतका के पिता ने ग्रामीणों के साथ दोबारा उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर से दूर पेड़ से कविता का शव लटका हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मसलिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *