Headlines

छिपादोहर में नदियां उफान पर, सड़क पर पेड़ िगरने से आवागमन बाधित



जिले में गुरुवार और शुक्रवार की रात हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। 24 घंटे में जिले में 167.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अगस्त में अब तक 280.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य बारिश 388.8 मिलीमीटर होनी चाहिए। तेज बारिश के कारण शहर के अमवाटीकर मोहल्ले में जलजमाव के कारण कई घरों में पानी घुस गया। वहीं अंबाकोठी, चंदनडीह समेत नगर पंचायत के कई इलाकों में नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा। सड़कों पर जलजमाव से आवागमन प्रभावित हुआ और स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, पुल-पुलिया और निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। कई ग्रामीण सड़कों पर पानी बहने से आवागमन बाधित हुआ, जबकि छोटी पुलियों और कलवर्टों के ऊपर से पानी गुजरने लगा। शहर के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में जल जमाव की स्थिति हो गई। जिससे बच्चों को परेशानी हुई। मनिका ने चुंगरू पंचायत अंतर्गत लाभर से नावाडीह मुख्य सड़क बह गई। जिससे आवागमन ठप हो गया। वहीं बेतला गारू मार्ग के बक्सा मोड़ के पास बहेड़ा का पेड़ गिर गया। इधर सूखी नदियों और तालाबों में पानी आ गया है। किसानों को धान रोपाई में राहत मिली है, लेकिन निचले खेतों में पानी जमा होने से पहले से लगी फसल को नुकसान की आशंका भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *