![]()
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूचियों को शत-प्रतिशत सटीक, पारदर्शी और अपडेट बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जिला पठानकोट में प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिला प्रशासन द्वारा 13 अगस्त को जिले के तीनों प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों सुजानपुर, भोआ और पठानकोट की प्रारंभिक मतदाता सूची का सफल प्रकाशन कर दिया गया था। जिस पर दावे व आपत्तियां 12 सितंबर 2026 तक प्राप्त किए जाएंगे। इसी कड़ी में आज, यानी 16 अगस्त को जिले के समस्त पोलिंग स्टेशनों पर स्पैशल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पल्लवी ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कैंप के दौरान मतदाता अपने संबंधित पोलिंग स्टेशन पर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण चेक कर सकेंगे और यदि किसी मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है या विवरण में कोई गलती है तो वे दावे और आपत्तियां दायर कर सकेंगे। डीसी का कहना है कि सभी पोलिंग स्टेशनों पर बीएलओ उपलब्ध रहेंगे। बीएलओ मतदाताओं को प्रारंभिक मतदाता सूची में उनका नाम, पता, उम्र व फोटो जांचने में सहयोग करेंगे तथा आवश्यकता अनुसार फॉर्म भरकर तुरंत प्रक्रिया शुरू करवाएंगे। सुबह 10 बजे से शुरू होंगे कैंप डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने जानकारी दी कि आज आयोजित होने वाले विशेष कैंपों में आम मतदाताओं की प्रत्यक्ष सहायता के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी पेलिंग बूथों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ये कैंप चलेंगे। जिले के सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLOs) और सुपरवाइजर अपने-अपने निर्धारित पोलिंग स्टेशनों/क्षेत्रों में उपस्थित रहेंगे। डीसी ने कहा कि बीएलओ मतदाताओं को प्रारंभिक मतदाता सूची में उनका नाम, पता, उम्र व फोटो जांचने में सहयोग करेंगे तथा आवश्यकता अनुसार फॉर्म भरकर तुरंत प्रक्रिया शुरू करवाएंगे। कौन सा फॉर्म किसके लिए: जानें पूरी प्रक्रिया अगर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज नहीं है या कोई सुधार करवाना है, तो मौके पर ही निम्नलिखित फॉर्म भरे जा सकते हैं: फॉर्म नंबर 6: नया नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए (योग्य नागरिकों हेतु)। फॉर्म नंबर 6A: विदेशों में रहने वाले भारतीय नागरिकों (Overseas Electors) के पंजीकरण के लिए। फॉर्म नंबर 8: नाम, पता, उम्र या फोटो में सुधार/संशोधन कराने और EPIC में बदलाव हेतु। राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थाओं से सहयोग की अपील डॉ. पल्लवी ने जिले की सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों व सचिवों, बूथ लेवल एजेंटों (BLAs), एनजीओ, ग्राम पंचायतों और नगर कौंसिलों से अपील की है कि वे इस अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करें और चुनाव अमले को सहयोग दें। डीसी डॉ. पल्लवी ने कहा कि एक पारदर्शी और स्टीक वोटर सूची ही मजबूत लोकतंत्र की नींव है। जिले का हर नागरिक अपने और परिवार के विवरण की जांच जरूर करे। अगर कोई त्रुटि है या नाम छूटा है, तो आज ही बीएलओ की मदद से संबंधित फॉर्म जमा करवाएं।
Source link
SIR-2026: पठानकोट जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों विशेष कैंप आज:नाम दर्ज करवाने, कटवाने और संशोधन के लिए मौके पर ही भरे जाएंगे फॉर्म, 10 से 1 बजे तक मिलेगी सुविधा
