![]()
गुरुग्राम जिले में जिला नगर एवं ग्राम नियोजन (डीटीपी) विभाग ने गांव भोंडसी के समीप एक अवैध कॉलोनी पर बड़ी कार्रवाई की। लगभग साढ़े तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही इस कॉलोनी में जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई में कॉलोनी में निर्मित 10 डीपीसी (नींव स्तर के निर्माण), तीन निर्माणाधीन कमरे और तीन बाउंड्री वॉल को पूरी तरह से गिरा दिया गया। इसके साथ ही, कॉलोनी के भीतर बनाए गए सभी आंतरिक रास्तों को भी खोदकर नष्ट कर दिया गया। यह कदम भविष्य में दोबारा अवैध प्लॉटिंग या निर्माण गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया। पुलिस बल तैनात किया गया कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। हालांकि, पूरे अभियान के दौरान प्रशासन को किसी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। डीटीपी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध कॉलोनियों और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माणों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Source link
सोहना में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर:साढ़े तीन एकड़ डलवप क जा रही, 10 डीपीसी, 3 कमरे और बाउंड्री वॉल ध्वस्त
