![]()
हरियाणा के नारनौल में अटेली थाना के अंतर्गत आने वाले गांव गढ़ी रुथल निवासी एक 38 वर्षीय युवक ने अपने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। गांव गढ़ी रुथल निवासी करीब 38 वर्षीय अनिल कुमार ने रविवार सुबह अपने घर में बने कमरे में पंखे पर रस्सी डालकर फांसी का फंदा लगा लिया। सुबह जब वह कमरे से कई देर तक बाहर नहीं आया तो परिजनों ने जाकर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित इस पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं अनिल को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पत्नी नहीं थी घर पर परिजनों के अनुसार मृतक अनिल शादीशुदा था तथा वह खेतीबाड़ी का काम ही करता था। जिस समय उसने फांसी का फंदा लगाया, उस समय उसकी पत्नी तथा दोनों बच्चे घर पर नहीं थे तथा बाहर गए हुए थे। नारनौल से कराया पोस्टमार्टम युवक के फांसी लगाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर नारनौल के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया हादसे की कार्रवाई की है।
Source link
नारनौल में युवक ने घर में लगाई फांसी:दो बच्चों का था पिता, घटना के समय नहीं थी पत्नी घर पर
