Headlines

दतिया में मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते कट गए ₹43 हजार:एप से अज्ञात के खाते में ट्रांसफर हुए, बेटा चला रहा था फोन; पुलिस ने FIR की




दतिया की रामनगर कॉलोनी में एक व्यक्ति के खाते से 43 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। फरियादी का आरोप है कि 9 अगस्त को उनके मोबाइल के साथ छेड़छाड़ कर बिना अनुमति रकम ट्रांसफर की गई। घटना के समय उनका 7 साल का बेटा मोबाइल में गेम खेल रहा था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी कंचन कुमार गुप्ता (38) ने पुलिस को बताया कि उनका SBI में खाता है। इसी खाते से जुड़े मोबाइल नंबर से YONO एप चलाते हैं। 9 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे वे घर पर थे। उनका 7 वर्षीय बेटा मोबाइल में गेम खेल रहा था। इसी दौरान एक कोरियर कर्मचारी घर आया। कुछ देर बाद मोबाइल देखने पर कंचन को संदेह हुआ कि मोबाइल के साथ छेड़छाड़ हुई है। मिनी स्टेटमेंट में 43 हजार रुपए ट्रांसफर मिले कंचन ने YONO ऐप पर खाते का मिनी स्टेटमेंट चेक किया। इसमें 9 अगस्त को करीब 11 बजे खाते से 43 हजार रुपए UPI के जरिए ट्रांसफर होना सामने आया। रकम एक UPI के जरिए अभिषेक श्रीवास के नाम पर ट्रांसफर हुई। फरियादी ने बिना अनुमति रकम ट्रांसफर किए जाने और मोबाइल हैक कर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया टीआई दिनेश राजपूत ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ट्रांजेक्शन डिटेल और UPI संबंधी जानकारी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *