Headlines

सांप के डसने से 4 साल के बच्चे की मौत:आंगन में लेटा था बच्चा, अचानक हाथ पर काटा; अस्पताल में दम तोड़ा




बहराइच में रविवार सुबह 7 बजे आंगन में लेटे 4 साल के मासूम को सांप ने डस लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला रामगांव थाना क्षेत्र का है। आंगन में लेटे बच्चे को सांप ने डसा आसमानपुर गांव निवासी संजीत सिंह का 4 साल का बेटा राकेश सिंह रविवार सुबह घर के आंगन में लेटा हुआ था। इसी दौरान अचानक सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर परिजन आंगन में पहुंचे। वहां सांप को देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। इलाज के लिए अस्पताल ले गए परिजन सांप के डसने के बाद परिजन राकेश को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले या इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव मृतक के पिता संजीत सिंह का कहना है कि सांप के काटने से ही उनके बेटे की मौत हुई है। रामगांव थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *