![]()
जालंधर में रविवार को सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर को जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चोलंग टोल प्लाजा के पास हुआ। बेकाबू फ्रोंक्स कार सड़क किनारे पेड़ और पास खड़ी एक रेहड़ी से जा टकराई। हादसे में रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार समेत कुल 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 3 अन्य युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
हम खबर को अपडेट कर रहे हैं।
Source link
