Headlines

कोटकासिम में लूट की वारदात से पहले बदमाश गिरफ्तार:मेवली रोड पर लूट की फिराक में थे, हथियार और दो बाइक जब्त




कोटकासिम पुलिस ने मेवली रोड पर रानियावास बांध के पास लूट की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, रॉड, पेचकश और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली दो बाइक जब्त की हैं। चारों बदमाशों को मौके से पकड़ा कोटकासिम थानाधिकारी जसवंत सिंह ने बताया-14 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी। इसमें बताया गया कि कोटकासिम से मेवली रोड पर रानियावास बांध की पाल वाले ग्रेवल रास्ते पर 4-5 बदमाश घातक हथियारों के साथ राहगीरों को रोककर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सूचना मिलते ही थानाधिकारी जसवंत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से चारों बदमाशों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान बसंत (22) पुत्र राकेश चंद वाल्मिकी (निवासी ग्राम पुर), कोशिंदर (24) पुत्र कृष्ण कुमार जाट (निवासी घीकाका), सन्नी कुमार (20) पुत्र महेश कुमार शर्मा (निवासी घीकाका) और मोहित (20) पुत्र मदन लाल वाल्मिकी (निवासी ग्राम पुर) के रूप में हुई है। ये सभी कोटकासिम थाना क्षेत्र के निवासी हैं। अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार पुलिस ने बदमाशों के पास से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर, चार जिंदा कारतूस 12 बोर, एक सरिया (रॉड), एक एवरेडी पेचकश और दो पल्सर मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में बदमाशों ने पिछले 8-9 महीनों के दौरान कोटकासिम, किशनगढ़ बास, खैरथल, मुंडावर, बावल, तिजारा, टपूकड़ा और भिवाड़ी जैसे क्षेत्रों में दर्जनों चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। इन वारदातों में ट्यूबवेलों की केबल, ट्रांसफॉर्मर, तार और अन्य विद्युत व कृषि संबंधी सामान की चोरियां शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में ये रहे शामिल थानाधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस सक्रिय गिरोह को पकड़कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार बदमाशों से आगे की पूछताछ जारी है, जिससे और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी जसवंत सिंह, एएसआई ओमप्रकाश, एएसआई बस्तीराम, हेड कॉन्स्टेबल संतराम, निजामुद्दीन और कॉन्स्टेबल भीम सिंह शामिल थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *