सावन की फुहारों के बीच रविवार को रोटरी क्लब पाली और महिला सुरक्षा सहयोगी समिति के तत्वावधान में रजवाड़ी श्रावण उत्सव-2026 आयोजित किया गया। रोटरी क्लब परिसर में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने लहरिया परिधानों और राजस्थानी अंदाज में रैंप वॉक, नृत्य और विभ
.
करीब तीन घंटे चले कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति और मनोरंजन का संगम देखने को मिला। महिलाओं ने मारवाड़ी गीतों पर नृत्य कर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का खास आकर्षण कालिका पेट्रोलिंग टीम की कांस्टेबल भजना और गुड्डी का डांस तथा प्रियल जांगिड़ की शिव तांडव प्रस्तुति रही।

पाली के रोटरी क्लब में आयोजित रजवाड़ी श्रावण उत्सव 2026 में डांस करते हुए कालिका पेट्रोलिंग टीम की कॉन्स्टेबल भजना और गुड्डी।
विधायक बोले- पहली बार मारवाड़ी परिधान में महिलाओं की रैंपवॉक देखी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाली विधायक भीमराज भाटी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने पहली बार मारवाड़ी परिधान में महिलाओं को रैंप वॉक करते देखा है। उन्होंने कहा कि वे अपनी पत्नी को सबसे खूबसूरत मानते थे, लेकिन कार्यक्रम में आने के बाद उन्हें लगा कि वे गलत थे।
रोटरी क्लब अध्यक्ष प्रवीण कोठारी और महिला सुरक्षा सहयोगी समिति अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी महिलाओं के लिए सावन लहरिया और रजवाड़ी थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिभागियों के लिए प्रवेश रखा गया था और सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में पर्स दिए गए।
इन प्रतिभागियों ने जीते अवॉर्ड
प्रतियोगिता में मिस सावन पाली का खिताब पूजा चौधरी और मिसेज सावन पाली का खिताब अलका राजपुरोहित ने जीता। इसके अलावा बेस्ट डांस का पुरस्कार भजना व गुड्डी, बेस्ट मारवाड़ी लुक पूजा सोनी, बेस्ट ड्रेस सिंपल सिसोदिया और मोनिका दवे, बेस्ट परफॉर्मेंस अनीता कंवर तथा शिव तांडव के लिए प्रियल जांगिड़ को सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
जूरी की भूमिका ऋतु मेहता, सीए शानू पारख, वर्षा अरोड़ा और कमला शर्मा ने निभाई।

पाली के रोटरी क्लब में रजवाड़ी श्रावण उत्सव 2026 में डांस करते हुए महिला।
प्रश्नोत्तरी में हुए सवाल- जवाब
कार्यक्रम के दौरान सावन, मारवाड़ी संस्कृति, लोक परंपराओं और सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। सही जवाब देने वाली प्रतिभागियों को मौके पर ही उपहार देकर सम्मानित किया गया। आशा मुंदड़ा और रवि कुमार चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया।
कार्यक्रम में प्रांतपाल कल्याण जैन, मूलचंद संकलेचा, राजेंद्र सुराणा, सीमा देसरला, वर्धमान भंडारी, नीलकमल दायमा, हंसा डागर, रेणु कंवर, सीमा अग्रवाल, रेखा श्रीमाली, विकास तंवर, हर्षा पंवार, निशा मालवीय, जितेंद्र आडवाणी, रोटरी क्लब सचिव रामपाल शर्मा, समिति सचिव अचला शर्मा और गुरमित बुद्धराजा सहित कई लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पाली के अलावा शिवगंज, सुमेरपुर, सोजत और मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र से भी महिलाएं शामिल हुईं।
अब देखिए- तस्वीरें

रजवाड़ी श्रावण उत्सव 2026 में रैंप वॉक करते हुए शोभा मालवीय।

सेल्फी पॉइंट पर फोटो क्लिक करवाते हुए महिलाएं।


रजवाड़ी श्रावण उत्सव 2026 सेल्फी पॉइंट पर फोटो क्लिक करवाते हुए महिलाएं।

शिव के गेटअप में बैठी प्रियल जांगिड़।

रजवाड़ी श्रावण उत्सव 2026 मौजूद अतिथि व शहरवासी।

पाली के रोटरी क्लब में रजवाड़ी श्रावण उत्सव 2026 मौजूद अतिथि व शहरवासी।
