Headlines

बस स्टैंड के सामने बीआरटीएस कॉरिडोर बना नशे का अड्डा, रोज बिक रहा ढाई लाख का नशा




भास्कर न्यूज | अमृतसर बस स्टैंड के सामने बने बीआरटीएस कॉरिडोर में नशे के कारोबार का वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो ने शहर में चल रहे नशा नेटवर्क और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना 13 और 14 अगस्त की बताई जा रही है। बीआरटीएस कॉरिडोर का यह रास्ता ऊपर एलिवेटेड पुल की ओर जाता है, जहां ऊपर भी कॉरिडोर बना हुआ है। इसी इलाके में खुलेआम नशे का सौदा चल रहा था। समाजसेवक वरुण सरीन अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद थे। जैसे ही मीडिया और समाजसेवक वहां पहुंचे, बीआरटीएस कॉरिडोर और एलिवेटेड पुल के रास्ते पर नशेड़ी भागने लगे। कई लोग चेहरा छिपाकर गलियों और कॉरिडोर की ओर भाग खड़े हुए।वरुण सरीन और उनकी टीम ने भाग रहे कुछ नशेड़ियों को मौके पर ही दबोच लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बेझिझक ऑन-कैमरा ऐसा खुलासा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया। नशे की गिरफ्त में फंसे युवकों ने कबूल किया कि वह नशा करने के आदी है, उन्हें पकड़ने से कुछ नहीं होगा। मकबूलपुरा की गलियों में नशा बिकता है और रोजाना ढाई लाख रुपए तक बेचने वाले कमाते हैं। इस दौरान वहां महिला की नशा करते हुए पाई गई। वीडियो वायरल होने और मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। बस स्टैंड पुलिस चौकी के इंचार्ज लखविंदर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले में एक नशेड़ी गुरभेज सिंह को काबू कर लिया है। चौकी इंचार्ज लखविंदर सिंह के अनुसार, आरोपी गुरभेज सिंह की हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया गया है। पुलिस उसका आधिकारिक बयान दर्ज कर रही है और उसके बयानों के आधार पर इस पूरे नशा नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों और तस्करों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *