चंडीगढ़ | हरियाणा में एचकेआरएन के तहत कर्मचारियों को जॉब की गारंटी देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में 9 स्थानीय युवाओं को ऑफर लेटर देकर की है। सरकार की ओर से कर्मचारियों को ऑफर लेटर जारी करने की चौथी बार 15 अगस्त तारीख तय की थी। बाद में बढ़ाकर 20 सितंबर कर दिया गया था। कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर में बताया कि उन्हें देश में कहीं भी काम के लिए भेजा जा सकता है। कर्मचारियों को स्वास्थ्य देखभाल, ग्रेच्युटी, मातृत्व लाभ (महिला कर्मचारी के मामले में) और अनुकंपा वित्तीय सहायता या नियुक्ति का लाभ सेवा की सुरक्षा अधिनियम के तहत ही मिलेंगे। इस्तीफा देने या सेवा समाप्त करने के लिए दोनों में से किसी भी पक्ष की ओर से एक महीने का नोटिस या उसके बदले एक महीने का वेतन दिया जाएगा। ऑफर लेटर मिलने के 15 दिनों के भीतर जवाब देना होगा।
Source link
एचकेआरएन कर्मियों को जॉब सिक्योरिटी के पत्र सौंपे; इस्तीफे के लिए 1 माह का नोटिस देना जरूरी
