Headlines

Etawah Civil Line Murder Case


उवैस चौधरी | इटावा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आनंद उर्फ महबूब की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने रविवार शाम 5 बजे वांछित आरोपी मयंक सिंह जाटव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मालगोदाम के पास खड़ा था और बाहर भागने की फिराक में था। उसके ऊपर एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

तोड़ा, प्रतापनगर गांव निवासी सुघर सिंह ने 14 जुलाई को सिविल लाइन थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके करीब 35 वर्षीय बेटे आनंद उर्फ महबूब का शव 13 जुलाई की रात करीब साढ़े 12 बजे उसके कमरे में संदिग्ध हालत में मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

बहू समेत तीन पहले गिरफ्तार

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आशिकी देवी और अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार 14 जुलाई को आनंद की पत्नी आशिकी देवी और शिवम पुत्र जगत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब वांछित आरोपी मयंक की गिरफ्तारी की गई है।

मालगोदाम के पास से गिरफ्तारी

एसएसपी के निर्देशन में रविवार को सिविल लाइन पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित मयंक सिंह जाटव मालगोदाम के पास मौजूद है और बाहर भागने की कोशिश में है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

औरैया का रहने वाला आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मयंक सिंह जाटव पुत्र श्रीराम सिंह जाटव, निवासी ग्राम मुरैना रूपशाह, थाना अजीतमल, जनपद औरैया के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में दर्ज मुकदमे के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक कण्व कुमार मिश्र, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, रिजर्व कांस्टेबल संदीप कुमार और चालक कांस्टेबल अनिकेत विश्वकर्मा शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *