Headlines

पुलिस लाइन में बच्चों के लिए बना ‘कणिक बाल उद्यान’:रतलाम में आईजी ने किया शुभारंभ; बोले- पुलिसकर्मी परिवार से दूर रहकर करते है सेवा




पुलिसकर्मियों के परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में रतलाम पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए बाल उद्यान तैयार किया है। इसका नाम ‘कणिक बाल उद्यान’ रखा है। रतलाम आए उज्जैन आईजी राकेश गुप्ता ने इसका शुभांरभ किया। रविवार को बाल उद्यान का शुभारंभ करते हुए आईजी ने परिसर का अवलोकन किया। पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विकसित की गई सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस वेलफेयर की दृष्टि से इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान लंबे समय तक घर एवं परिवार से दूर रहकर सेवा करते हैं। ऐसे में पुलिस परिवारों, विशेषकर बच्चों के लिए बेहतर एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस कल्याण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सकारात्मक मिलेगा वातारण
एसपी अमित कुमार ने बताया पुलिस लाइन परिसर में निर्मित कणिक बाल उद्यान का उद्देश्य पुलिस परिवार के बच्चों को खेल-कूद, मनोरंजन एवं स्वस्थ गतिविधियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराना है। बाल उद्यान में बच्चों की आयु एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मनोरंजन एवं खेल गतिविधियों के लिए उपयुक्त व्यवस्थाएं विकसित की हैं। पुलिस परिवारों के बच्चों को अपने ही परिसर में सुरक्षित वातावरण में समय बिताने, खेलकूद करने तथा आपसी मेल-जोल बढ़ाने का अवसर मिलेगा। साथ ही यह पहल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए भी उपयोगी साबित होगी। इस दौरान रतलाम रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल, एसपी कुमार, एएसपी विवेक कुमार लाल, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत समेत पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *