Headlines

BJP जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट:महिला ग्राम पंचायत सचिव ने कहा-कार्यालय में छेड़खानी करते हैं प्रधान और भाजपा नेता




मुरादाबाद में एक महिला ग्राम पंचायत सचिव ने भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अजयवीर यादव और गांव के प्रधान समेत 4 लोगों के खिलाफ छेड़खानी करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कार्यालय में बैठकर उसके साथ अश्लील इशारे करते हैं, छेड़खानी करते हैं और मनचाहा कार्य करने के लिए दबाव बनाते हैं।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव की ग्राम पंचायत सचिव की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन करना शुरू कर दिया है। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है कि वह अपने कार्यालय में बैठकर कार्य निपटा रही थी तभी भाजपा के जिला पंचायत सदस्य अजयवीर यादव अपने साथियों के संग कार्यालय में पहुंच गए। आरोप है कि भाजपा जिला पंचायत सदस्य वहीं कुर्सी डालकर बैठ गए और महिला ग्राम पंचायत सचिव को अपशब्द कहने के साथ अश्लील इशारे करना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर छेड़खानी शुरू कर दी और झूठी शिकायत कर निलंबित कराने की धमकी देने लगे। जान से मारने की धमकी देते हुए अभिलेखों को फाड़ दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अजयवीर यादव, ग्राम प्रधान उस्मान, कुलवंत और मनोहर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरी ओर आरोपी अजयवीर यादव ने महिला ग्राम पंचायत सचिव के आरोपों को सरासर झूठा और बेबुनियाद बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *