![]()
शाजापुर जिले के कलवा गांव के पास सोमवार को एक 52 वर्षीय व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। उसे गंभीर हालत में शाजापुर जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक सहायता देकर अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान दुपाड़ा निवासी मोहन पिता पूरालाल (52) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसके साथ मारपीट की गई है। हालांकि, गंभीर स्थिति के कारण घायल अभी घटना के बारे में कुछ भी बताने में असमर्थ है। शाजापुर जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे इंदौर रेफर कर दिया। घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और परिजनों के पहुंचने के बाद अन्य तथ्यों का पता चलने की उम्मीद है। घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने में डायल-112 के आरक्षक 31 देवांग ठाकुर और पायलट समीर खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Source link
शाजापुर में घायल मिला 52 साल का शख्स:पूरे शरीर पर चोट के निशान, पुलिस ने जताई मारपीट की आशंका
