Headlines

टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे साइन बोर्ड से टकराया:चालक की मौत, एक परिवार के पांच घायल; नए बने ठोकर से हुआ हादसा




लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग (एनएच-39) पर शिवा टोली के पास नए बने ठोकर (स्पीड ब्रेकर) के कारण हुई। ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से टकरा गया। पूजा करने जा रहा था परिवार मृतक चालक की पहचान करण कुमार विद्यार्थी (पिता स्व. बवधू महतो, कुरा, लातेहार) के रूप में हुई है। घायलों में सरिता देवी, उनके पति मुकेश शर्मा, राधिका कुमारी, सुखमनी कुमारी और एक छह वर्षीय बच्ची शामिल हैं। ये सभी सदर थाना क्षेत्र के हेटलोटो गांव के निवासी हैं और चंदवा स्थित मां नगर भगवती मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। घटनास्थल पर ही चालक की हुई मौत घायल मुकेश शर्मा ने बताया कि परिवार ने मंदिर जाने के लिए टेंपो रिजर्व किया था। शिवा टोली के पास सड़क पर बने ठोकर से टेंपो टकराया और चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद टेंपो सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के सदस्यों को सिर, माथे, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *