Headlines

पलवल में जानलेवा हमले के 4 आरोपी गिरफ्तार:3 साथी पहले पकड़े जा चुके; युवक पर हथौड़े से वार कर की थी फायरिंग




पलवल में सीआईए टीम ने होडल में डबचिक मोड़ के पास हुए जानलेवा हमले और फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 21 फरवरी को एक युवक की गाड़ी का रास्ता रोककर अवैध हथियारों और हथौड़ों से हमला कर उसे घायल कर दिया था, साथ ही गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया था। सीआईए प्रभारी जगमिंदर सिंह ने बताया कि 21 फरवरी 2026 की रात बेढा पट्टी (होडल) निवासी रोहित अपनी स्कार्पियो से घर लौट रहा था। डबचिक पेट्रोल पंप के पास हमलावरों ने बलेनो और क्रेटा गाड़ियों से उसकी कार का रास्ता रोक लिया। मुंह पर कपड़ा बांधकर आए हमलावरों ने हथौड़े, डंडों और अवैध हथियारों (कट्टा और रिवाल्वर) से रोहित पर हमला किया। हथौड़े से किए वार, फायरिंग भी की इस दौरान हमलावरों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए, पीड़ित पर हथौड़े से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल किया और जान से मारने की नीयत से सीधी फायरिंग भी की। घटना के बाद होडल थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईए को सौंपी गई। सीआईए टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेढा पट्टी गांव निवासी सुरेंद्र और अमित, कच्चा तालाब होडल निवासी तरुण उर्फ सुक्खा और भिड़ूकी गांव निवासी संदीप के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद किए हैं। 3 आोरपियों को पहले किया गिरफ्तार इससे पहले भी पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों कृष्ण, सुनील कुमार और हरेंद्र उर्फ हर्रो को गिरफ्तार किया था। उनसे वारदात में प्रयुक्त हथौड़ा, डंडा, अवैध देशी रिवाल्वर, देशी कट्टा, 44 जिंदा कारतूस, वारदात में प्रयुक्त बलेनो गाड़ी और क्रेटा गाड़ी बरामद की जा चुकी है। पुलिस ने सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *