Headlines

पंजाब कांग्रेस में टिकट वितरण पर बयानबाजी:राजा वड़िंग बोले -2024 में सही टिकट बंटते तो और सीटें मिलती; 13 में से 7 सीटें जीती थी




पंजाब कांग्रेस में टिकट वितरण को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है। राजा वड़िंग ने अब एक और बयान दिया है जिसमें कहा है कि 2024 में अगर टिकट वितरण सही होता तो कांग्रेस पंजाब में और सीटें जीतती। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने 13 में से 7 सीटें जीती थी जबकि 2019 में कांग्रेस ने आठ सीटें जीत थी। राजा वड़िंग के बयान ने कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। उधर, बठिंडा से चुनाव हारने वाले कांग्रेस नेता जीत मोहिंदर सिंह ने राजा वड़िंग के बयान पर आपत्ति जताई है। इससे पहले राजा वड़िंग ने हर बूथ कांग्रेस मजबूत कार्यक्रम के दौरान भी कहा था कि 2022 में पब्लिक ने पुराने घिसे पिटे लोगों को नकार दिया और नए लोगों को जीता दिया। तब भी उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर लगातार चुनाव लड़ने वाले नेताओं को टिकट दिए जाने पर सवाल खड़े किए थे। इससे पहले वड़िंग ने सख्त रुख अपनाते हुए ‘एक परिवार, एक टिकट’ के नियम का समर्थन किया था और दलबदलुओं को टिकट न देने की बात कही थी। हालांकि, उनके इस बयान पर वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तीखा पलटवार किया था। राजा वड़िंग ने यह बयान देकर एक बार फिर नए विवाद को जन्म दे दिया है। टिकट वितरण को लेकर अब तक क्या बयानबाजी हुई जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *