Headlines

Pakistan Army DGISPR Viral Video; JF17 Fighter Jets


1 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के DGISPR (सेना के प्रवक्ता) जनरल अहमद शरीफ चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अहमद शरीफ ने कहा कि भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने 2 पाकिस्तानी JF-17 विमान मार गिराए। शरीफ चौधरी ने कहा- खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि हमने ड्यूटी के दौरान दो JF17 विमान खो दिए। यह नुकसान हमारे लिए सिर्फ नंबर्स नहीं, एक जज्बाती धक्का है।

इस वीडियो को X पर कई यूजर्स ने शेयर किया…

  • NEW J ने वीडियो शेयर कर लिखा- पाकिस्तान का कुबूलनामा, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराए 2 पाकिस्तानी JF-17 विमान। (अर्काइव)
NEW J के शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

NEW J के शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

  • अनिरुद्ध सिंह नाम के एक वेरिफाइड यूजर ने लिखा- बड़ी खबर : पाकिस्तान को क़बूल है कबूल है भारतीय सेना ने दो पाकिस्तानी JF-17 विमानों को मार गिराया। (अर्काइव)
यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

  • अनुपम मिश्रा नाम के यूजर ने लिखा- ये नुकसान हमारे लिए एक जज्बाती धक्का है। पाकिस्तान ने माना कि भारत ने उसके दो JF-17 लड़ाकू जेट मार कर गिरा दिये एक F-17 भी जैसलमेर में गिराया गया है। (अर्काइव)
अनुपम मिश्रा नाम के यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

अनुपम मिश्रा नाम के यूजर की पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

वायरल वीडियो का सच…

वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने AI जनरेटेड वीडियो डिटेक्शन टूल पर सर्च किया। सर्च करने पर हमें इसके रिजल्ट से पता चला कि यह वीडियो AI जनरेटेड है।

AI जनरेटेड वीडियो डिटेक्शन टूल का रिजल्ट।

AI जनरेटेड वीडियो डिटेक्शन टूल का रिजल्ट।

इस टूल ने वीडियो में मौजूद ऑडियो को 99% AI जनरेटेड बताया है। वहीं, वीडियो को 46% AI जनरेटेड बताया है। साफ है कि सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के DGISPR जनरल अहमद शरीफ चौधरी का वायरल वीडियो AI जेनरेटेड यानी फेक है।

————————

पाकिस्तानी यूजर्स ने शेयर किए फेक वीडियो: दावा- PAK सेना ने अमृतसर में मचाई तबाही; जानिए इनकी सच्चाई

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने बीती रात अमृतसर पर मिसाइल अटैक कर दिया। इस दावे को साबित करने के लिए कई पाकिस्तानी यूजर्स अलग-अलग वीडियो शेयर कर रहे हैं। भास्कर फैक्ट चेक में जानिए क्या है इनका सच। पढ़ें पूरी खबर…

————————-

यह खबर भी पढ़ें…

पाकिस्तान का झूठा दावा- भारत के फाइटर जेट मार गिराए: साबित करने के लिए शेयर किए FAKE फोटो-वीडियो; जानिए इनका सच

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान बोखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने फर्जी दावा किया है कि उसने भारत के 5 फाइटर जेट मार गिराए। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी यही बात संसद में कही है। अपना प्रोपगेंडा साबित करने के लिए पाकिस्तानी यूजर्स सोशल मीडिया पर कई वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं। भास्कर फैक्ट चेक में जानते हैं क्या है इनकी सच्चाई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *