Headlines

Arthur Fells Beats Cobolli, Wimbledon Semis


लंदन54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जीत के बाद ब्रिटेन के आर्थर फेरी। फोटो- विंबलडन - Dainik Bhaskar

जीत के बाद ब्रिटेन के आर्थर फेरी। फोटो- विंबलडन

ब्रिटेन के वाइल्डकार्ड आर्थर फेरी ने विंबलडन 2026 में उलटफेर करते हुए पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे। 114वीं रैंक वाले फेरी ने इटली के 9वीं सीड फ्लावियो कोबोली को 6-4, 7-6 (7-4), 6-0 से हराया।

23 साल के फेरी विंबलडन पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले सिर्फ दूसरे वाइल्डकार्ड खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले 2001 में गोरान इवानिसेविच ने यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने उसी साल खिताब भी जीता था।

फेरी का सेमीफाइनल में फ्रेंच ओपन चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से सामना होगा।

आर्थर फेरी जीत के बाद जश्न मनाते हुए।

आर्थर फेरी जीत के बाद जश्न मनाते हुए।

कोबोली को सीधे सेटों में हराया

सेंटर कोर्ट पर खेले गए मुकाबले में फेरी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्होंने पहला सेट 6-4 से जीता। इसके बाद दूसरे सेट का टाई-ब्रेक 7-4 से अपने नाम किया। फिर तीसरा सेट में 6-0 से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह फेरी के करियर का पहला ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल था।

फेरी ने लगातार 3 सेट जीते। फोटो- विंबलडन

फेरी ने लगातार 3 सेट जीते। फोटो- विंबलडन

फेरी ने इस साल दूसरी बार कोबोली को हराया

2026 में यह दूसरी बार है जब आर्थर फेरी ने किसी ग्रैंड स्लैम में फ्लावियो कोबोली को हराया है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले राउंड में कोबोली को 7-6, 6-4, 6-1 से शिकस्त दी थी। फ्रेंच ओपन में कोबोली की भिड़ंत फेरी से नहीं हुई थी, जहां वे फ्रेंच ओपन के फाइनल तक पहुंचे थे।

कोबोली ने फ्रेंच ओपन 2026 का फाइनल खेला था। उन्हें फाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने हराया था।

कोबोली ने फ्रेंच ओपन 2026 का फाइनल खेला था। उन्हें फाइनल में एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने हराया था।

विंबलडन सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पांचवें ब्रिटिश

फेरी ओपन एरा में विंबलडन पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पांचवे ब्रिटिश खिलाड़ी बने। उनसे पहले एंडी मरे (7 बार), टिम हेनमैन (4 बार), रोजर टेलर (2 बार) और कैमरून नॉरी (1 बार) एक बार सेमीफाइल में पहुंचे थे।

फेरी बोले- यकीन नहीं हो रहा

मैच के बाद फेरी ने कहा- हर मैच के साथ सब कुछ और बेहतर होता जा रहा है। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि मैं विंबलडन के सेमीफाइनल में हूं।’ उन्होंने कहा कि मैच से पहले वह काफी घबराए हुए थे, लेकिन अंत तक खुद पर भरोसा बनाए रखा।

———————————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

जोकोविच ने खेला विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा क्वार्टर फाइनल:5.15 घंटे चले मैच में 14 साल छोटे खिलाड़ी को हराया, यह 50वां 5 सेट मैच

39 साल के नोवाक जोकोविच विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर अपने से 14 साल छोटे कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 5 घंटे 15 मिनट में 7-6 (10), 3-6, 6-3, 6-7 (4), 7-6 (4) से हराया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *