Headlines

गुरदासपुर में युवक की हत्या:बेटे के गम में पिता की भी मौत, कार रिपेयर के बहाने ले गए थे, पुलिस ने एक को पकड़ा




गुरदासपुर के गांव सोहियां में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मृतक के पिता की भी सदमे से मौत हो गई। श्री हरगोबिंदपुर साहिब थाने की पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में धारीवाल निवासी कश्मीर सिंह की पत्नी हरजीत कौर ने बताया कि उनका छोटा बेटा तेजिंदर सिंह अड्डा धारीवाल सोहियां में गाड़ी रिपेयर का काम करता था। 14 अगस्त को तेजिंदर सिंह अपनी दुकान बंद कर घर लौटे थे। कुछ देर बाद, मारी पन्नू के गुरसाहिब सिंह और गुरजीत सिंह पन्नू, जो पहले तेजिंदर से गाड़ियां ठीक करवाते थे, दो अन्य अज्ञात युवकों के साथ मोटरसाइकिल पर उनके घर आए। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी तेजिंदर सिंह को गाड़ी ठीक करवाने के बहाने अपने साथ ले गए। परिवार ने पूरी रात युवक को ढूंढा परिवार ने पूरी रात तेजिंदर सिंह को ढूंढा। अगली सुबह परिवार को जानकारी मिली कि तेजिंदर सिंह का शव चीमा खुडी सुए पर मिला है। मृतक की मां ने पुलिस को दिए बयान में गुरसाहिब सिंह, गुरजीत सिंह पन्नू और दो अन्य साथियों पर तेजिंदर सिंह की हत्या का आरोप लगाया। श्री हरगोबिंदपुर डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के बयानों के आधार पर श्री हरगोबिंदपुर साहिब पुलिस स्टेशन में केस नंबर 139 के तहत धारा 103, 140 और 3(5) के तहत गुरसाहिब सिंह, गुरजीत सिंह और दो अज्ञात लोगों सहित कुल चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी गुरसाहिब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, मृतक के भाइयों ने बताया कि उनके पिता कश्मीर सिंह की भी बेटे तेजिंदर सिंह की मौत के सदमे में आज मृत्यु हो गई। उन्होंने पुलिस से सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *