प्रियंका गांधी का मंडी दौरा रद्द:देवरी स्कूल का करना था उद्घाटन, CWC में शामिल होने आज वापस दिल्ली लौट सकती हैं वाड्रा




हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का मंगलवार को प्रस्तावित मंडी दौरा रद्द हो गया है। प्रियंका गांधी को मंडी के देवरी स्कूल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करना था। उनके दौरे के रद्द होने से स्कूल भवन का उद्घाटन एक बार फिर टल गया है। दरअसल, 2023 में मानसून की भारी बारिश के कारण देवरी स्कूल का पुराना भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद प्रियंका गांधी ने देवरी स्कूल का दौरा कर विद्यार्थियों से मुलाकात की थी और जल्द नया भवन बनाने का भरोसा दिया था। नया भवन तैयार होने के बाद प्रियंका गांधी के हाथों इसका उद्घाटन कराने का कार्यक्रम तय किया गया था। दौरा रद्द होने से कार्यक्रम फिर टल गया करीब तीन सप्ताह पहले शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को भी भवन का उद्घाटन करने से रोक दिया गया था, ताकि प्रियंका गांधी के हाथों उद्घाटन कराया जा सके। अब खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद्द होने से कार्यक्रम फिर टल गया है। देवरी स्कूल का नया भवन 2025 से तैयार देवरी स्कूल का नया भवन 2025 से तैयार है, लेकिन अब तक इसका उद्घाटन नहीं हो पाया है। उद्घाटन में देरी का मामला हाईकोर्ट भी पहुंच चुका है। एक याचिका पर कोर्ट ने सरकार से जवाब तलब कर रखा है। आज दिल्ली लौट सकती हैं प्रियंका प्रियंका गांधी आज वापस दिल्ली लौट सकती हैं। दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की मीटिंग प्रस्तावित है, जिसमें प्रियंका गांधी के शामिल होने की संभावना है। सीएम सुक्खू भी CWC के लिए जा सकते हैं दिल्ली मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भी CWC की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होने के बाद 20 अगस्त को हिमाचल वापस लौट सकते हैं। हालांकि उनके दौरे को लेकर भी आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *