Headlines

पंजाब-चंडीगढ़ की बड़ी खबरें:गुरदासपुर में बेटे की हत्या, शव देखकर विदेश से लौटे पिता ने भी दम तोड़ा




गुरदासपुर के गांव सोहियां में तेजिंदर सिंह की हत्या के बाद उसके पिता कश्मीर सिंह की भी सदमे से मौत हो गई। तेजिंदर 14 अगस्त की रात घर से लापता हुआ था। परिवार ने पूरी रात उसकी तलाश की। अगली सुबह उसका शव चीमा खुडी सुए से मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि तेजिंदर को गाड़ी ठीक करवाने के बहाने कुछ लोग अपने साथ ले गए थे। बेटे की मौत की खबर विदेश में रह रहे पिता कश्मीर सिंह को दी, तो सोमवार को वह घर आया, यहां पर बेटे का चेहरा देखकर वह सदमे में चला गया। मृतक के भाइयों के मुताबिक, इसी सदमे के चलते उनकी भी मौत हो गई। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में श्री हरगोबिंदपुर साहिब थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें गुरसाहिब सिंह, गुरजीत सिंह पन्नू और दो अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने गुरसाहिब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी मनोज कुमार के अनुसार, केस नंबर 139 में धारा 103, 140 और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *