Headlines

कोटा-बून्दी की हर पंचायत में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी:बिरला ने सांगोद में 12 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया, बहनों ने बांधी राखी




लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सांगोद नगर में 12 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि ग्रामीण छात्रों को गांव में ही ऑनलाइन कोचिंग और बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए कोटा-बून्दी की हर पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। हर पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी बनेगी बिरला ने कहा कि सांगोद विधानसभा में पिछले 50 सालों की तुलना में इस कार्यकाल में अधिक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और बुनियादी ढांचे के विकास सहित सभी क्षेत्रों में सांगोद के आगे बढ़ने का दावा किया। उन्होंने सांगोद के समग्र विकास के संकल्प को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम करने की बात कही। बहनों ने स्पीकर बिरला-ऊर्जा मंत्री नागर को राखी बांधी कार्यक्रम में स्पीकर बिरला के साथ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने 12 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान सांगोद देहात से आई सैकड़ों महिलाओं ने लोकसभा अध्यक्ष और ऊर्जा मंत्री को राखी बांधी। बिरला ने ‘सुपोषित मां अभियान’ का भी जिक्र किया, जिसका उद्देश्य हर मां और शिशु के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि यह अभियान तब तक चलेगा जब तक कोटा-बून्दी का हर परिवार मां के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं हो जाता। सांगोद में पिछले साल शुरू हुए इस अभियान से अब तक हजारों महिलाओं को लाभ मिल चुका है। उन्होंने महिलाओं की कठिनाइयों, जैसे खेतों में काम करना और दूर से पानी लाना, को भी संबोधित किया। इस संदर्भ में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने हर खेत तक रास्ता बनाने का संकल्प लिया है। बिरला ने यह भी आश्वासन दिया कि माताओं-बहनों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी और हर घर तक नल से जल पहुंचेगा। बहनों का आशीर्वाद अमृत समान
बिरला ने कहा कि आप सभी बहनों का आशीर्वाद हमारे लिए अमृत के समान है। आपकी आंखों की चमक में विश्वास है, मुस्कान में उम्मीद है और आपके जीवन में बदलाव लाना हमारे जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य है। बहनें केवल रिश्तों की नहीं, जिम्मेदारियों की भी धुरी होती हैं। वे दो परिवारों की मर्यादा, सेवा और संस्कारों की वाहक होती हैं। नागर बोले- सांगोद नम्बर 1 नगर पालिका बनेगी
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि हमारी बहनों के आशीर्वाद से हम क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। सांगोद को आधुनिक और विकसित नगर बनाने के लिए सभी क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से कार्य जारी है। सांगोद नगर पालिका को प्रदेश की सबसे विकसित पालिका बनाने का हमारा लक्ष्य है। उप जिला अस्पताल, कॉलेज, अंडर ग्राउन्ड बिजली केबल, सीवरेज सहित अनेक कार्य हो रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष की प्रेरणा से हम हर माह 1500 गर्भवती बहनों को सुपोषित मां अभियान से जोड़कर उनके स्वास्थ्य की चिंता कर रहे हैं। नागर ने कहा कि कृषि मंडी में करीब 5.5 करोड़ रुपए की लागत से शेड का निर्माण, सांगोद-बपावर रोड पर करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से डिवाइडर रोड सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। सांगोद में युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करेंगे। हमने एक अनूठा प्रयास खेतों तक रास्ते बनाने का किया है, आने वाले 2 वर्षों में हर खेत तक रास्ता बनाएंगे। जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने कहा कि लाडली बहना कार्यक्रम केवल एक कार्यक्रम भर नहीं है, बल्कि लोकसभा अध्यक्ष और ऊर्जा मंत्री ने बहनों के साथ जो भाई-बहन का रिश्ता कायम किया है, वे उस रिश्ते को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। सुपोषित मां अभियान हो, हर परिवार स्वस्थ अभियान के माध्यम से माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता हो, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना हो या पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हो, इन सभी प्रयासों के माध्यम से उन्होंने अपनी बहनों की चिंता की है। इस दौरान जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, प्रधान जयवीर सिंह, प्रधान कृष्णा शर्मा, उप प्रधान ओम नागर अडूसा, जिला महामंत्री विशाल शर्मा, जिला मंत्री महेन्द्र शर्मा, कृष्ण कुमार गर्ग, चन्द्रप्रकाश सोनी सहित अन्य जिला पदाधिकारी, जिला एवं पंचायत समिति सदस्य व बड़ी संख्या में मातृशक्ति व स्थानीय गणमान्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *