![]()
चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के थाना प्रभारी हरमिंदरजीत सिंह के बेटे जुझार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने चीन में आयोजित एशिया-ओशिनिया रिंक हॉकी क्लब चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीता। जुझार ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित मॉर्डियलॉक रोलर हॉकी क्लब की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 गोल दागे, जो टीम की जीत में अहम साबित हुए। जुझार के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत मॉर्डियलॉक रोलर हॉकी क्लब ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। हर मुकाबले में दिखाया दमदार प्रदर्शन जुझार इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए वह दो स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। रिंक हॉकी में लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते जुझार ने कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। अब स्पेन में विश्व क्लब चैंपियनशिप की चुनौती एशिया-ओशिनिया चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद जुझार सिंह के सामने अब एक और बड़ी चुनौती है। उनकी टीम ने विश्व क्लब चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जिसका आयोजन स्पेन में होगा। जुझार इस प्रतियोगिता में अपने क्लब की ओर से खेलते नजर आएंगे। चीन में 11 गोल कर शानदार प्रदर्शन करने वाले जुझार से स्पेन में भी बेहतरीन खेल की उम्मीद है। विश्व क्लब चैंपियनशिप में अलग-अलग देशों के क्लब हिस्सा लेंगे, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और बड़ा मौका मिलेगा।
Source link
चंडीगढ़ पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे ने चीन में जीता गोल्ड:11 गोल दागे, एशिया-ओशिनिया खिताब नाम किया; अब स्पेन में दिखाएंगे दम
