![]()
फरीदकोट के मिनी सचिवालय स्थित डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय को मंगलवार दोपहर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद जिला पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत पूरे परिसर को खाली करवाकर एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से आई धमकी भरी ईमेल जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरी ईमेल ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से डिप्टी कमिश्नर कार्यालय को भेजी गई थी। ईमेल मिलते ही इसकी सूचना तुरंत पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई। एहतियात के तौर पर पुलिस ने दफ्तर में मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अपने काम से आए आम लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला। डॉग स्क्वायड और एंटी-सैबोटाज टीम ने खंगाला चप्पा-चप्पा सूचना मिलते ही डीएसपी तरलोचन सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पुलिस की एंटी-सैबोटाज टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से पूरे मिनी सचिवालय परिसर, मुख्य इमारत, आसपास के क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों की बारीकी से तलाशी ली गई। गहन जाँच के बाद राहत की बात यह रही कि पुलिस को परिसर से कोई भी संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
पहले भी आ चुकी हैं ऐसी झूठी धमकियाँ: डीएसपी इस मौके पर डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि ईमेल के माध्यम से मिली इस धमकी को बेहद गंभीरता से लिया गया और तुरंत सुरक्षात्मक कदम उठाए गए। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी पंजाब के अलग-अलग हिस्सों और खुद फरीदकोट में इस तरह की झूठी (होक्स) धमकियाँ मिल चुकी हैं। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन किसी भी सूचना को हल्के में नहीं लेता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं। सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट पर, स्थिति पर रखी जा रही नजर डीएसपी ने साफ किया कि फिलहाल तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सतर्क कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर लगातार कड़ी नजर रख रहा है और ईमेल भेजने वाले शरारती तत्वों का पता लगाने के लिए तकनीकी जाँच शुरू कर दी गई है।
Source link
फरीदकोट DC कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट, डॉग स्क्वॉड के साथ चलाया सर्च ऑपरेशन
